Couverture de Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain

De : Harshvardhan Jain
Écouter gratuitement

À propos de cette écoute

Mr. Harshvardhan jain Founder of ➡️ High Caliber Training Foundation ➡️ Corporate Trainer, Business Coach, Reformist & a Successful Info-Preneur ➡️ India's Most Famous Sensational Youtuber He makes Education lively, Effective and full of fun. More than 20 lac people have been inspired by Harshvardhan's high-energy speeches and interactive workshop in last 20 years. These results are not just through his powerful. https://anchor.fm/harshvardhanjain/subscribeHarshvardhan Jain Développement personnel Réussite personnelle
Les membres Amazon Prime bénéficient automatiquement de 2 livres audio offerts chez Audible.

Vous êtes membre Amazon Prime ?

Bénéficiez automatiquement de 2 livres audio offerts.
Bonne écoute !
    Épisodes
    • Attitude Check your Attitude | Harshvardhan Jain
      Sep 5 2023
      Attitude Check your Attitude | Harshvardhan Jain
      Afficher plus Afficher moins
      3 min
    • Invisible Forces | अदृश्य शक्तियाँ - कार अजमेर से जयपुर बिना नट बोल्ट आ गई | Harshvardhan Jain
      Aug 31 2023
      Invisible forces come to make you stronger than ever forever. If you practice hard, you will get unbelievable results. Philosophical angle of life drives you towards untouched dimensions of human needs as scientific research. संकेतों का विज्ञान घटनाओं को घटने से पहले संकेतों के रूप में संदेश देती है। विद्वान और अनुभवी लोग भविष्य होने से पहले संकेतों के माध्यम से अनुमान लगा लेते हैं।अधिकतर लोग सफलता की लकीरों को खींचने में असमर्थ रहते हैं क्योंकि वे अपने कर्म प्रधान चरित्र से अदृश्य शक्तियों को आकर्षित करने में असमर्थ रहते हैं। कहते हैं बूंद बूंद से घड़ा भरता है, पाप का घड़ा एक दिन जरूर भरता है, उसी प्रकार पुण्य का घड़ा भी एक दिन जरूर भरता है और आपके प्रयासों की पुनरावृत्ति एक दिन सफलता रूपी परिणाम में जरूर बदलती है। जब आप किसी काम को श्रद्धा पूर्वक करते हैं, तब आपकी श्रद्धाशक्ति आपकी निपुणता रूपी सामर्थ्य को आकर्षित करती है। जब सामर्थ्यवान लोगों के बीच प्रतियोगिता होती है, तब अदृष्य शक्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जीत उसी को मिलती है, जिसका सामर्थ्य अलौकिक रूप से शानदार प्रदर्शन करता है, जिसे हम भाग्यांश कहते हैं। अदृश्य शक्तियों का आभास व्यक्ति को संकेतों के माध्यम से मिल जाता है। बार-बार मिल रही असफलता अचंभित करने वाले भविष्य का संकेत है कि या फिर आप अभी तक उस सफलता के लिए अयोग्य हैं या आपकी सफलता ब्रह्मांड की सर्वोत्तम सफलताओं में से एक होगी, जिसकी तैयारी करने में समय लग रहा है। जो व्यक्ति घनघोर निराशा के दौर में भी आशा की डोर पकड़े रखता है, उसकी सफलता आशाओं के महासागर से भी विशालकाय होती है। प्रत्येक व्यक्ति दोहरा जीवन जीता है, एक जीवन सामान्य ही रहता है और दूसरा कल्पना से परेय आसाधारण व्यक्तित्व होता है। अधिकतर लोग सामान्य जीवन ही जीते रहते हैं क्योंकि वे अपने असाधारण व्यक्तित्व को जगाने में असमर्थ रहते हैं। असाधारण व्यक्तित्व के लिए त्याग और घनघोर तपस्या रूपी संघर्ष के ज्वालामुखी से गुजरना पड़ता है। यह संघर्ष असहनीय होता है और मृत्युसम कष्ट देता है। वेद, पुराण, उपनिषद, दर्शनशास्त्र, प्राचीन और वर्तमान मनोविज्ञान के गहन अध्ययन से संकेतों का महाविज्ञान जन्म लेता है। व्यक्ति के स्वभाव के अनुसार अदृश्य शक्तियां साथ साथ चलती हैं। जब व्यक्ति सही और गलत के बीच का अंतर समझ जाता है और सही को ही अपने चरित्र का हिस्सा...
      Afficher plus Afficher moins
      8 min
    • Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain
      Apr 12 2023
      Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain Every story is based on experience lived by someone. Every story has a lesson to learn. Write your own story to become an example for others. Your performance will decide the fate of your story. प्रत्येक कहानी एक अनुभव है और प्रेरणा का अनुरोध है। महान कहानियां लिखी नहीं जाती हैं, बल्कि कहानियों को जिया जाता है क्योंकि कहानियां जीवन का सारांश होती हैं। वही कहानियां सुनाई जाती हैं जिनमें कोई सीख छिपी होती है, जिनमें कोई संदेश छिपा होता है या जिनमें कोई रहस्य छिपा होता है। हम उन्हीं लोगों का उदाहरण देते हैं जिन्होंने खुद को उदाहरण बना दिया होता है। इसलिए यदि आप दूसरों का उदाहरण देते हैं, तो अपनी छवि को ध्यान में रखकर उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयत्न करें क्योंकि जिन लोगों का आप उदाहरण दे रहे हैं, वैसी ही छवि आपकी बनती चली जाती है। जैसी कहानियां आप पढ़ते हैं या सुनते हैं, वैसी ही कहानी आपकी बनती चली जाती है। आप जिस तरह के लोगों के आसपास रहते हैं, वैसी ही कहानी आकार ले रही होती है या ले लेती है। कोई भी रास्ता तब बनता है, जब उस रास्ते पर कोई चलता है। कोई भी कहानी तब आकार लेती है, जब कोई उस कहानी का अनुभव करता है। कहानियां हम सभी के पास होती हैं, लेकिन किसी एक की कहानी लोकप्रिय होती है। हम सभी का जीवन एक कहानी होता है, लेकिन प्रेरणादायक कहानी किसी एक की होती है। हम सभी के पास हजारों कहानियां होती हैं, लेकिन सुनाने के लिए जीवन के कुछ पल ही होते हैं, कुछ अनुभव ही होते हैं और कुछ सपने ही होते हैं, जिन्हें हम कहानियों में शब्दों के सहारे पिरो देते हैं। आप जो भी काम करते हैं या करने की ठान लेते हैं, वहीं पर आप की कहानी का प्रारंभ होता है। आप एक ऐसे जीवन की रचना करें, जिस जीवन का सपना सभी लोग देखने का प्रयत्न करते हैं। आप अपने जीवन को एक मिसाल बना दें, पूरी दुनिया जब भी कोई बात करेगी, आप की मिसाल दिया करेगी। कहानियां हर तरफ बिखरी पड़ी है, लेकिन बहुत कम कहानियां होती हैं जिनके प्रति सम्मान स्वाभाविक बन जाता है। किसी की जिंदगी इतनी महान बन जाती है कि लोग कहानी पढ़ते हुए या सुनते हुए सम्मान से सिर झुका देते हैं। जिंदगी में जब भी आप किसी से मिलें, तो अपनी सकारात्मक कहानी को पेश करें, अपनी प्रेरणादायक कहानी को प्रस्तुत करें और अपनी सबसे यादगार कहानी को अपने जानदार शब्दों से प्रस्तुत करें। शब्द कहानी की आत्मा ...
      Afficher plus Afficher moins
      8 min

    Ce que les auditeurs disent de Harshvardhan Jain

    Moyenne des évaluations utilisateurs. Seuls les utilisateurs ayant écouté le titre peuvent laisser une évaluation.

    Commentaires - Veuillez sélectionner les onglets ci-dessous pour changer la provenance des commentaires.

    Il n'y a pas encore de critique disponible pour ce titre.