Couverture de Property Se Fayda

Property Se Fayda

Property Se Fayda

De : Aaj Tak Radio
Écouter gratuitement

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर.

Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Economie
Épisodes
  • अगला 'गुड़गांव' बनने की राह पर फरीदाबाद?: PSF
    Jun 10 2026
    फरीदाबाद अब सिर्फ NCR का बजट मार्केट नहीं रहा. ग्रेटर फरीदाबाद, जेवर एयरपोर्ट, FNG एक्सप्रेसवे और नई कनेक्टिविटी परियोजनाएं इस शहर की तस्वीर बदल रही हैं. 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट विनोद कुमार कक्कड़ से फरीदाबाद रियल एस्टेट की जमीनी हकीकत पर बात की है. इस बातचीत में ग्रेटर फरीदाबाद, नहरपार, सोहना-फरीदाबाद कॉरिडोर, जेवर एयरपोर्ट, सर्किल रेट, बिल्डर फ्लोर, हाई-राइज अपार्टमेंट्स और NCR के प्रॉपर्टी मार्केट के भविष्य पर चर्चा हुई है.

    इस एपिसोड में आप जानेंगे:

    - फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में क्या अंतर है
    - ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रोथ स्टोरी
    - खुद रहने और निवेश के लिए बेहतर इलाके
    - जेवर एयरपोर्ट का फरीदाबाद पर असर
    - बिल्डर फ्लोर बनाम हाई-राइज अपार्टमेंट
    - 2026 से 2030 तक फरीदाबाद रियल एस्टेट का आउटलुक

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    होस्ट: नेहा बाथम
    साउंड: सूरज सिंह
    Afficher plus Afficher moins
    30 min
  • महिलाओं को प्रॉपर्टी अपने नाम पर क्यों लेनी चाहिए?: PSF
    Jun 3 2026
    क्या शादी के बाद बेटी का पिता की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो जाता है? क्या पति की प्रॉपर्टी पर पत्नी का कानूनी हक होता है? और महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकारों, विरासत, वैवाहिक संपत्ति, वसीयत और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े अहम सवालों पर बात की है, एडवोकेट आस्था चड्ढा से जो फैमली और सिविल मामलों पर काम कर रही हैं. इस बातचीत में जानिए कि कानून महिलाओं को क्या अधिकार देता है, किन बातों को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है, और हर महिला को अपनी संपत्ति और भविष्य की योजना के बारे में क्या जानना चाहिए.

    इस एपिसोड में आप जानेंगे:

    - पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार
    - शादी के बाद महिलाओं के प्रॉपर्टी राइट्स
    - पति की संपत्ति पर पत्नी का कानूनी हक
    - महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए
    - वसीयत (Will) बनाना क्यों जरूरी है
    - विधवा महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकार
    - महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और एस्टेट प्लानिंग

    प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा
    होस्ट - नेहा बाथम
    साउंड - रोहन भारती
    Afficher plus Afficher moins
    50 min
  • इस साल घर खरीदना सही है या बड़ी गलती?: PSF
    May 27 2026
    क्या भारत का प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश होने वाला है? क्या रियल एस्टेट में बबल बन चुका है? सोशल मीडिया पर चल रही 'मार्केट डाउनफाल' की बातें कितनी सच हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा से बात की है प्रॉपर्टी मार्केट स्लोडाउन, करेक्शन, बबल, बढ़ते दामों, लग्जरी हाउसिंग, खरीदारों के डर और निवेश के अवसरों पर.

    इस एपिसोड में आप जानेंगे:

    - प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश का सच
    - क्रैश और करेक्शन में क्या फर्क है
    - रियल एस्टेट बबल की चर्चा कितनी सच है
    - बिल्डरों पर कितना दबाव है
    - लग्जरी हाउसिंग में करेक्शन
    - अफोर्डेबल हाउसिंग में क्राइसिस क्यों
    - होम लोन, महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमी का असर

    प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा
    होस्ट - नेहा बाथम
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    Afficher plus Afficher moins
    37 min
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
Aucun commentaire pour le moment