Épisodes

  • "I criticise the structure of media" said Rahul Gandhi
    Jan 18 2023
    आज दिन भर की तमाम बड़ी खबरों के साथ आप सुन रहे हैं खबर दिन भर अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर।  1 - अक्सर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी मीडिया पर सवाल न उठाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधते हैं. ऐसे ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे 'गोदी मीडिया' शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया. राहुल गांधी ने कहा, "मैं मीडिया के स्ट्रक्चर की आलोचना कर रहा हूं. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा स्वतंत्र मीडिया की है."  2 - केंद्र की मोदी सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें ICMR, CDSCO ने कोविड-19 टीकों के कई दुष्प्रभावों को स्वीकार किया था.  3 - पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनावी बिगुल बजने जा रहा है. चुनाव आयोग बुधवार (18 जनवरी) को त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा.  4 - एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के ​बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के रेवेन्यू (Twitter Revenue) में बड़ी गिरावट आई है. ट्विटर के राजस्व में साल दर साल गिरावट देखी जा रही है. ट्विटर का राजस्व 40 फीसदी कम हो चुका है. इसके अलावा अभी जनवरी के अंत तक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) को पहला मेगा ब्याज भुगतान करना बाकी है.  5 - तीन हफ्ते पहले कार एक्सीडेंड में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के जल्द मैदान में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक, दो हफ्तों के अंदर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और दो महीने के अंदर वह अपना रिहैब प्रोग्राम भी शुरू कर सकते हैं. 6 - साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सूर्या (Suriya) को दक्षिण भारत में नंबर एक सेलिब्रिटी का स्थान हासिल हुआ है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की एक रिसर्च में सूर्या ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से लेकर दुलकर सलमान जैसे दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ दिया है.  7 - लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग आईटी स्टॉक्स में निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार  में ये तेजी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स फिर से 61000 अंकों के पार बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 390 अंकों की तेजी के साथ 61,045 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112 अंकों के उछाल के साथ 18,165 अंकों पर बंद हुआ है. आज के top gainers रहे Hindalco, Tata steel, ...
    Afficher plus Afficher moins
    5 min
  • BJP extended JP Nadda's tenure as Party president till June 2024
    Jan 18 2023
    नमस्कार तारीख 18 जनवरी, दिन बुद्धवार मैं अनुभव मिश्रा आज खबर दिन भर में लेकर आया हु आपके लिए आज सुबह की देश और दुनिया से जुडी ताज़ा खबरे सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर।   1 - राजधानी स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (NDMC) के कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया हैं. 2 - इंडिगो के एक यात्री ने पिछले महीने चेन्नई में विमान पर सवार होने के बाद गलती से उसका इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया था. उस समय विमान हवाई अड्डे पर था और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले अनिवार्य इंजीनियरिंग जांच की प्रक्रिया अपनाई गई. इसको लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि यह दरवाजा खोलने वाले शख्स बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या हैं. 3 - पश्चिम बंगाल में होने वाली माध्यमिक परीक्षा से ठीक पहले, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के टेस्‍ट पेपर में जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir) के एक हिस्‍से को "आजाद कश्मीर" लिख देने से विवाद पैदा हो गया है.  4 - बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 67वें जन्मदिन पर 2024 की लड़ाई में एकला चलो का उद्घोष कर दिया है. मायावती के इस फैसले के बाद गठबंधन की कवायद में जुटी कांग्रेस सन्न है. 5 - भारतपे के पूर्व को-फाउंडर और शार्क टैंक के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर का चर्चा में रहने का सिलसिला जारी है और इस बार फिर ये एक मुसीबत में फंस सकते हैं. फिनटेक यूनीकॉर्न भारतपे के मूल फाउंडर भाविक कोलाडिया ने अपने पूर्व पार्टनर अश्नीर ग्रोवर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा दिया है.  6 - हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना अगला वेल्स के खिलाफ खेलेगी. भारत और वेल्स के बीच यह मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं, यह भारतीय टीम का तीसरा मैच होगा. इससे पहले टीम इंडिया स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुकी है. टीम इंडिया ने स्पेन को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था.  7 - देश में पेट्रोल और डीजल के दामों को देखे थे तो पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो वही डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर हैं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर हैं और ...
    Afficher plus Afficher moins
    7 min
  • Indian army killed 2 lashkar terrorist in Jammu Kashmir
    Jan 17 2023

    आज दिन भर की तमाम बड़ी खबरों के साथ आप सुन रहे हैं खबर दिन भर अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर। 

    1 - जम्मू कश्मीर के बडगाम में मंगलवार (17 जनवरी) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ ।एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया । 

    2 - पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक बयान सामने आया है जिसमें पड़ोसी देश के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं । 

    3 - गुलाम नबी आजाद की अगुआई वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) को एक और बड़ा झटका लगने वाला है ।पार्टी के महासचिव निजामुद्दीन खटाना और इसके तीन दर्जन से अधिक संस्थापक सदस्य मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं । 

    4 - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आगामी आम बजट 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश करेंगी ।  इसे लेकर देश के रियल एस्टेट सेक्टर को काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं । सरकार से इस सेक्टर को कुछ नियम और टैक्स को समाप्त करने की उम्मीद है । 

    5 - बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या राय का नाम बकाया टैक्स को लेकर सुर्खियों में आ गया है । 

    6 - रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पिछली दो टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा नहीं रहे हैं । इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को न तो न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में शामिल किया गया था और न ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विराट और रोहित का टी20 इंटरनेशनल करियर यहीं खत्म हो चुका है या फिर वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक इस फॉर्मेट में खेलना जारी रख सकते हैं? 

    7 - मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ रहा है ।  निवेशकों की खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है ।  एफएमसीजी आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी रही। 

    ये थी आज शाम देश और दुनिया से जुडी तमाम बड़ी खबरे आप सुन रहे थे खबर दिन भर अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर। 

    Afficher plus Afficher moins
    6 min
  • Bhagwant Mann replied to Rahul Gandhi's statement on government should be operated from Punjab only, not from Delhi
    Jan 17 2023
    नमस्कार तारीख 17 जनवरी, दिन मंगलवार मैं अनुभव मिश्रा आज खबर दिन भर में लेकर आया हु आपके लिए आज सुबह की देश और दुनिया से जुडी ताज़ा खबरे सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर।  1 - पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान पर हमला करते हुए सरकार को दिल्ली से नहीं चलाने की बात की थी । अब भगवंत मान ने राहुल पर पलटवार किया है और कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री पंजाब की जनता ने बनाया है न कि चन्नी की तरह राहुल गांधी ने ।  2 - दिल्ली में सोमवार (16 जनवरी) से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई । इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने संसद मार्ग स्थित पटेल चौक से लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो (Roadshow) किया।  3 - कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सोमवार (16 जनवरी) को कहा, "बार-बार ऐसा (पेपर लीक) हो रहा है, इसका इलाज ढूंढ़ना चाहिए. कोई मास्टरमाइंड तो होगा ही? हमें उन लोगों पर एक्शन लेना चाहिए ताकि आगे कोई ऐसा गलत काम न कर सके, एक्शन होना चाहिए। " 4 - विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने सोमवार को अपने मुख्य अर्थशास्त्री पूर्वानुमान सर्वेक्षण (Chief Economist Forecast Survey) में बड़ा खुलासा किया है । सर्वे में इसी साल 2023 में वैश्विक मंदी आने की आशंका जताई जा रही है ।  5 - सोमवार को हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के सामने अर्जेंटीना की चुनौती थी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा।  6 - देश के मैदानी इलाकों में जहां भीषण शीतलहर चल रही हो तो पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस कड़ाके की ठंड से कुछ दिन बाद राहत मिलनी शुरू होगी ।  7 - देश में पेट्रोल और डीजल के दामों को देखे थे तो पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो वही डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर हैं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर हैं और वही डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर हैं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।   ये थी आज सुबह की ताज़ा खबरे अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर। 
    Afficher plus Afficher moins
    6 min
  • Rescue team found Black box of aircraft which crashed in Nepal
    Jan 16 2023
    आज दिन भर की तमाम बड़ी खबरों के साथ आप सुन रहे हैं खबर दिन भर अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर।  1 - नेपाल विमान हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, इसमें बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद ली जा रहे हैं और अब विमान का पूरा ढांचा क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है। सारी फ़ोर्स और पुलिस एक साथ इसे निकालने में जुट गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के हेड के मुताबिक़ विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है । 2 - बिहार के शिक्षा मंत्री और RJD नेता चंद्रशेखर प्रसाद के रामचरितमानस पर कथित विवादित बयान को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता ही जा रहा है ।अब बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने अपनी एक कविता के जरिये चंद्रशेखर पर पलटवार किया है । 3 - केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि कुफ्र के फतवों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है और इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है । 4 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि वो भी देश के मध्यम वर्ग से हैं और उनके ऊपर के दबाव को बखूबी समझती हैं । देश का बजट आने वाली एक फरवरी को पेश किया जाएगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसमें आम जनता से लेकर राज्य सरकारों और वित्तीय संस्थाओं की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगी ।  5 - बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान'  का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है । फिल्म 'पठान' को लेकर ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है । 6 - हॉकी वर्ल्ड कप में आज कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं जिसमे पहला मुकाबला चिली और मलेशिया के बीच खेला जाएगा और इस मुकाबले को चिली वर्ल्ड कप के रेस में बने रहने के लिए जरूर जीतना चाहेगी।  7 - हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है । हालांकि सुबह बाजार शानदार तेजी के साथ खुला था. लेकिन बाजार में लौटे मुनाफावसूली के चलते गिरावट आ गई । आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 160 अंकों की गिरावट के साथ 60,104 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56 अंकों की गिरावट के साथ 17,899 अंकों पर बंद हुआ है । आज के top gainers के बात करे तो Tech Mahindra 31.30 के बदलाव के साथ 1034 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, HCL tech 15.90 रुपये के बदलाव के साथ 1,093.70 रुपये प्रति ...
    Afficher plus Afficher moins
    5 min
  • Plane crashed in Nepal 68 people died, 5 Indian nationals were also there
    Jan 16 2023

    नमस्कार तारीख 16 जनवरी, दिन सोमवार, Good Morning मैं अनुभव मिश्रा आज खबर दिन भर में लेकर आया हु आपके लिए आज सुबह की देश और दुनिया से जुडी ताज़ा खबरे सिर्फ ABP Live Podcast पर।  

    1 - नेपाल में रविवार को एक यात्री विमान पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । इस हादसे में अब तक कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है । विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे।

    2 - कांग्रेस ने दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर तीखा हमला बोला है । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि, "पीएम मोदी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान हैं इसलिए ये रोड शो कर रहे हैं " ।

    3 - भारत में कच्चे तेल  से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है । भारत का रूस से किए जाने वाले कच्चे तेल का आयात दिसंबर, 2022 में बढ़कर 10 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया है ।

    4 - इंडोनेशियाई तट पर सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए । संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण USGS ने जानकारी दी कि इंडोनेशिया के तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मैग्निट्यूड की मापी गई ।

    5- भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज कर श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया। सीरीज़ के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 317 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की ।

    6 - हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की टीम थी, लेकिन दोनों टीमों के बीच यह मैच बराबरी पर छूटा ।

    7 - देश में पेट्रोल और डीजल के दामों को देखे थे तो पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो वही डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर हैं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर हैं और वही डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर हैं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।  

    ये थी आज सुबह की ताज़ा खबरे अनुभव मिश्रा के साथ सिर्फ और सिर्फ ABP Live Podcast पर। 

    Afficher plus Afficher moins
    6 min